Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी के साथ ५ सुत्रीय सम्झौता

 

काठमांडू, १३ जनवरी । सरकार और अनसरत प्रा.डा. गोविन्द केसी के बीच शुक्रबार रात ११ बजे ५ सूत्रीय सम्झौता हुई है । सम्झौता पत्र में स्वास्थ्य मन्त्री दीपक बोहरा और डा. केसी ने हस्ताक्षर किया है । सम्झौता अनुसार डा. केसी द्वारा जारी अनसन समाप्त किया जाएगा ।
पाँच सूत्रीय सम्झौता पत्र में चिकित्सा शिक्षा आयोग को पूर्णता देने के लिए ७ दिन के भीतर सिफारिस समिति गठन, त्रिवी चिकित्सा शास्त्र अध्ययन संस्थान (आईओएम) के डीन में प्रा.डा. जगदीशप्रसाद अग्रवाल को ही निरन्तरता, त्रिवी चिकित्साशास्त्र अध्ययन संस्थान से छीन लिया गया अधिकार वापस के लिए कुलपति के द्वारा शीघ्र पहल, त्रिवी शिक्षण अस्पताल की सेवा और गुणस्तर वृद्धि जैसे विषय समावेश है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com