Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा महासमिति बैठक के लिए तैयार

 

काठमांडू, १८ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा महासमिति बैठक आह्वान के लिए राजी हुए हैं । चुनावी समीक्षा के लिए विहीबार आयोजित केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में अधिकांश नेताओं ने पार्टी सभापति देउवा के ऊपर आक्रोश व्यक्त किया था । बैठक के शुरु में ही प्रधानमन्त्री देउवा ने बैठक स्थगित कराने के लिए प्रस्ताव किया था । जब नेताओं ने विरोध किया तो उन्होंने राष्ट्रीयसभा चुनाव के बारे में विचार–विमर्श करने के लिए कहा । फिर नेताओं ने विरोध किया तो चुनावी समीक्षा के लिए महासमिति बैठक के लिए देउवा राजी हो गए थे ।
बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा– चुनावी हार के बारे में समीक्षा शुरु हुई है । महासचिव बैठक के लिए भी पार्टी सभापति सहमत हैं ।’ लेकिन शर्मा ने महासमिति बैठक की तिथि के बारे में कुछ भी नहीं बताया । बैठक के अधिकांश नेताओं ने देउवा की आलोचना की थी, लेकिन बैठक में बोलनेवाले कुछ देउवा पक्षधर नेताओं ने उन का बचाव किया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए नेता कल्यण गुरुङ ने अपने ही सरकार को विरोध किया । उन का असन्तुष्टि प्रदेश प्रमुख नियुक्ति के संबंध में था । उन्हों ने कहा– ‘कांग्रेस के भीतर लोकतन्त्र के लिए संघर्ष करनेवालों को अनदेखा किया जा रहा है ।’ नेतृत्व की आलोचना करने के कारण गुरुङ को बोलने से रोका गथा था और उसके बाद नेता विमलेन्द्र निधि को बोलने का समय दिया गया । बैठक में प्रदीप पौडेल, चन्द्र भण्डारी, महेन्द्र यादव, एनपी साउद, प्रकाशशरण महत आदि नेताओं ने अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य रखे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com