देउवा द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रमुख को हमारा समर्थन नहीं हैः ओली
काठमांडू, १८ जनवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रमुख तथा अस्थायी राजधानी को नेकपा एमाले की ओर कोई भी समर्थन नहीं है । स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वदेश लौटते वक्त त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रदेश प्रमुख चयन के लिए एमाले ने सहमति दी थी, लेकिन सरकार ने जो निर्णय किया है, उसमें सहमति नहीं है ।’
पत्रकारों ने ओली से पूछा– ‘क्या आप प्रदेश प्रमुख बदलेंगे ?’ उन्होंने कहा– उपर्युक्त समय में उपर्युक्त निर्णय किया जाएगा । प्रदेशसभा संबंधी प्रसंग में उन्होंने कहा कि प्रदेश राजधानी तय करने की जिम्मेदवार केन्द्र को नहीं प्रदेशसभा को ही है । उन्होंने कहा– ‘अनुकुलता, आवश्यकता और सम्भावना को देखते हुए इसमें भी उपर्युक्त निर्णय लिया जाएगा ।’

