Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाबोधि मंदिर के गेट पर मिला विस्‍फोटक

 

२० जनवरी

गया [जेएनएन]। बिहार के बोधगया स्थित महाबाधि मंदिर के गेट के पास शुक्रवार की देर रात विस्‍फोटक बराम‍द किया गया है। विस्‍फोटक की बरामदगी के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इलाका पुलिस छावनी में तब्‍दील हो गया है।

जानकारी के अनुसार, महाबाेधि मंदिर के बाहर गेट संख्या चार के पास से विस्फाेटक बरामद किया गया है। इस बाबत एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि विस्फाेटक मिला है। विस्‍फोटक को जब्‍त कर लिया गया है। जांच चल रही है।

बोधगया में विशेष पूजा चल रही है। पूजा में शामिल होने के लिए तिब्‍बती धर्म गुरू दलाईलामा एक महीने के प्रवास पर आये हुए हैं। इसी पूजा में शामिल होने शुक्रवार को दिन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक आये थे। उनके महाबोधि मंदिर परिभ्रमण कर लौटते वक्त वहां प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई थी।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के विभिन्न प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित

राज्यपाल बीटीएमसी के समीप वाहन पर बैठे भी नहीं थे कि वहां प्रवेश से रोके गए तिब्बती बौद्ध श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सभी मंदिर में प्रवेश करने के लिए दौडऩे लगे। इसे देख राज्यपाल के परिजन हतप्रभ रह गए।

हालांकि, बाद में एसएसपी गरिमा मलिक ने वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को फटकार लगाई। राज्यपाल के महाबोधि मंदिर परिभ्रमण को लेकर आम श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर दोपहर एक बजे से रोक लगा दी गई। नतीजतन मंदिर जाने वाले सभी श्रद्धालु बैरिकेडिंग के समीप कतारबद्ध हो गए। राज्यपाल के 3:40 बजे अपराह्न मंदिर से लौटते ही इंतजार में रहे तिब्बती बौद्ध श्रद्धालुओं में होड़ सी मच गई और सभी मंदिर में प्रवेश के लिए दौडऩे लगे।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस में महाविभाजन की आहट: डॉ. शशांक कोइराला के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने की तैयारी

प्रतिबंधित क्षेत्र में हथियार लेकर चले गए सुरक्षाकर्मी

विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह व बोधिवृक्ष की आसपास हथियार के साथ प्रवेश वर्जित है। इसके लिए कई जगह पर बोर्ड लगाया गया है। यहां तक कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान भी उक्त क्षेत्र में हथियार से लैस नहीं होते। लेकिन राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात दो कमांडो शुक्रवार को हथियार के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए। बाद में समिति के एक भिक्षु की नजर पडऩे पर सुरक्षाकर्मी को इसकी जानकारी देते हुए उसे आगे निकाला गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com