Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में लगी आग, 17 लोग जिंदा जले

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई  दिल्ली में पश्चिमी दिल्ली के बवाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आग प्लास्टिक के एक गोदाम में लगी जो समीप के पटाखा फैक्ट्री तक फैल गई। अबतक मिल रही खबरों के मुताबिक इस हादसे में 13 लोग पहली मंजिल, 3 लोग ग्राउंड फ्लोर और एक की मौत बेसमेंट में हुई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
मौके पर मौजूद एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चार शवों को गोदाम से निकाला जा चुका है। जबकि गोदाम में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम 6.20 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर 10 अग्निशामक गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। इस अग्निकांड में कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बवाना अग्निकांड में मौत के शिकार हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com