सिलवाल विरुद्ध ‘डिफ्युजन नोटिस’, एमाले आक्रोशित
काठमांडू, २३ जनवरी । एमाले सांसद् तथा पूर्व डिआईजी नवराज सिलवाल प्रकरण में जारी ‘डिफ्युजन नोटिस’ विरुद्ध नेकपा एमाले ने आक्रोश व्यक्त किया है । इस घटना को सरकार और पुलिस द्वारा किया गया गलत हर्कत कहते हुए एमाले ने ‘डिफ्युजन नोटिस’ को भत्सर्ना किया है । नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी ओली निवास बालकोट में सम्पन्न स्थायी कमिटी बैठक ने सिललाव विरुद्ध पुलिस प्रधान कार्यालय द्वारा जारी नोटिस प्रति आपत्ति प्रकट कर पहली बार सिलवाल प्रकरण में एमाले ने अपनी धारणा बाहर लाया है ।

बैठक के बाद एमाले सचिव योगेश भट्टराई ने कहा है– ‘न्यायिक जवाफ के लिए सिलवाल तैयार हैं, ऐसी अवस्था में सरकार ने घटना को अन्तर्राष्ट्रीयकरण कर इन्टरपोल में लाने का काम किया, जो भत्सर्नायोग्य है ।’ स्मरणीय है, सोमबार इन्टरपोल ने सिलवाल के विरुद्ध डिफ्युजन नोटिस जारी किया था । अगर किसी व्यक्ति के ऊपर पुलिस अनुसंधान हो रहा है और वह व्यक्ति देश के बाहर है तो उसके विरुद्ध इन्टरपोल में ‘डिफ्युजन नोटिस’ जारी किया जाता है ।

