Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन के लिए मधेशवादी दल तैयार नहीं हैः ओली

 

पोखरा, २६ जनवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि संविधान संशोधन के लिए खूद मधेशवादी दल तैयार नहीं है । उनका कहना है कि अगर संविधान संशोधन किया जाएगा तो मधेश के नाम में राजनीति करनेवालों की राजनीतिक मुद्दा ही खत्म हो जाएगी, इसीलिए मधेशवादी दल इसको मुद्दा बना कर राजनीति करना चाहते हैं, संविधान संशोधन नहीं ।
पोखरा में शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘संविधान संशोधन सिर्फ हल्ला करने का विषय नहीं है । संविधान प्रति असन्तुष्टि है तो उसमें विचार–विमर्श किया जा सकता है । अगर विभेद है तो उसको करेक्सन किया जा सकता है । लेकिन यहां संविधान संशोधन के लिए नहीं राजनीति करने के लिए इस मुद्दा को उठाया जाता है ।’ नेता ओली ने कहा कि मधेशवादी दल संविधान संशोधन से अभी भाग रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *