Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणगढ–मुग्लिन सडक आज से एक महिना के लिए बंद

 

चितवन, २७ दिसम्बर । नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड आज से बंद हो गया है । सुबह १० बजे से लेकर अपरान्ह ४ बजे तक के लिए लगभग एक महिना यह सडकखण्ड बंद रहेगा । रोड मर्मत–सम्भार के लिए स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय लिा है । इससे पहले रात १० बजे से लेकर सुबह ४ बजे तक के लिए रोड को अवरोध किया जाता था । लेकिन रात के समय में मर्मत–सम्भाव का काम प्रभावकारी न होने के कारण दिन में बंद करने का निर्णय चितवन प्रशासन ने लिया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा की तैयारियाँ तेज


जिला ट्राफिक पुलिस कार्यालय चितवन ने दिन में सवारी साधन रोकने के लिए अलग–अलग स्थान भी तय किया है । ट्राफिक पुलिस के अनुसार नारायणगढ से मुग्लिन की ओर जानेवाला ट्रक को भतेरी और रामनगर तथा यात्रु बस लगायत अन्य सवारी साधन को जुगेडी और दासढुंगा में रहने की व्यवस्था है । इसीतरह काठमांडू से नारायणगढ की ओर जानेवाला ट्रक लेबाटार में और बस लगायत अन्य सवारी साधन को मुग्लिन में पार्किङ किया जाएगा । इसीतरह पोखरा से आनेवाले ट्रक को आंबुखैरेनी और यात्रु बस लगायत अन्य सवारी साधन को बेनीटार में रखा जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com