Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुन्दर, स्वच्छ और विकसित लाहान ही मेरा अन्तिम ईच्छाः मेयर मुनि साह

 

मनोज बनैता, लहान, १३ माघ

लहान नगरपालिका ने आर्थिक वर्ष २०७४–०७५ के लिए एक अर्ब ४७ करोड २७ लाख ४० हजार ३ सौ २७ रुपैया का बजट सार्वजानिक किया है । शुक्रवार सिरहा के लहान स्थित नगरसभा हल में पत्रकार सम्मेलन कर लहान नगरपालिका ने प्रथम नगर सभा मार्फत कृषि, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, सञ्चार और पूर्वाधार लगायत के क्षेत्र में वजेट सार्वजनिक किया है ।


वृद्ध आश्रम तथा सेफ हाउस का स्थापना, जेष्ठ नागरिककों को सम्मान स्वरुप सहयोग के लिए रकम का व्यवस्था, महिला विकास, अपांङ्ग व्यक्ति और अन्य लक्षित वर्ग के लिए बजेट का व्यवस्था, दलित, गरीब विपन्न वर्ग के लिए घर और रास्ता के लए आवश्यक कागजात प्रमाणित करने के लिए आवश्यक सेवा शुल्क में ५० प्रतिशत छुट किया है । पर्यटन विकास, घन्टाघर, नगरसभा हल, डिजीटल वाचनालय तथा संग्रहालय, टाउन प्लानिङ्ग, चिरिया घर, स्मार्ट सिटी, नगरके भीतर १८ कि.मी. पक्की नमूना सडक निर्माण, कृषि तथा पशु विकास तरफ करके विभिन्न विकास योजनाओ के लिए बजेट सार्वजानिक किया है । मेयर मुनी साह ने कहा– ‘जैसे भी हो पाँच वर्ष में लाहान नगरपालिको को विकसित करना है । यहां की शहर सुन्दर और स्वच्छ बनाना है, यही मो अन्तिम उद्देश्य भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *