Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के ऊर्जा विकास में भारत का सहयोग रहेगा : राजदुत पुरी

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ जनवरी ।
राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल के जलविद्युत विकास में निवेश मैत्री नीति निर्माण कर क्रियान्वयन करने में सरकार के सफल होने का विश्वास जताया । मौके पर भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि नेपाल के ऊर्जा विकास में भारत का सहयोग रहेगा ।
काठमांडू में एनर्जी डेवलपमेंट काउंसिल नेपाल के बुलाए ऊर्जा निवेश सम्मेलन का उद्घाटन करने दौरान राष्ट्रपति भंडारी ने कहा कि प्राकृतिक स्रोत के बहुउपयोग से ही देश का विकास होगा । उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट को झेल रहे नेपाल समेत दक्षिण एशियाई देशों के लिए नेपाल का प्राकृतिक स्रोत महत्वपूर्ण साबित होगा ।
नेपाल के भू–बनावट के कारण यहाँ वायु और सौर्य ऊर्जा की भी पर्याप्त संभावना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अर्थतंत्र विकास के साधन–स्रोतों के प्रयोग पर जोर देना चाहिए ।
काउंसिल के प्रमुख सुजीत आचार्य ने कहा कि आने वाले दस सालों में ४० हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने के लक्ष्य के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com