Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम सरकार में जाने के लिए तैयार है, लेकिन… –उपेन्द्र यादव

 

काठमांडू, २८ जनवरी । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि संविधान संशोधन के लिए वाम गठबंधन तैयार हो जाता है तो फोरम नेपाल भी सरकार में जाने के लिए तैयार है । आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘विगत में माओवादी और कांग्रेस संविधान संशोधन के लिए तैयार नही थे । अब बल एमाले के कोर्ट में है । एमाले के भीतर भी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के हाथ में बल है । वह किस तरह गोल करते हैं देखना बांकी है ।’

यह भी पढें   आमूलचूल परिवर्तन का समय : बदलते दौर में सोच, व्यवस्था और जीवनशैली को बदलने की जरूरत

अध्यक्ष यादव का कहना है कि एमाले–माओवादी को सरकार संचालन करने की जनादेश प्राप्त है । उन्होंने आगे कहा– ‘फोरम नेपाल को सरकार में जाने का जनादेश नहीं है । लेकिन वाम गठबंधन संविधान संशोधन के लिए तैयार है तो सरकार में सहभागिता के लिए फोरम नेपाल तैयार भी हो सकता है ।’ अध्यक्ष यादव का यह भी कहना है कि फोरम नेपाल अभी भी आन्दोलनरत पक्ष है, इसीलिए संविधान संशोधन ही फोरम नेपाल की प्राथमिक शर्त है ।’
प्रदेश नंं २ के सन्दर्भ में बोलते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि यहां फोरम नेपाल के नेतृत्व में ही प्रदेश सरकार बनने जा रहा है । उन्होंने आगे कहा– प्रदेश नं. २ में राजपा के साथ सहकार्य कर हमारे नेतृत्व में ही सरकार बनेगी, इसमें दो मत नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com