Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ से सभी सांसद निर्विरोध

 

काठमांडू, २८ जनवरी । राष्ट्रीयसभा में प्रदेश नं. २ से प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी सदस्य निर्विरोध हुए हैं । संघीय समाजवादी से उम्मीदवारी देनेवाले मोहम्मद अख्तर हुसेन (खुला समूह) ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के कारण यहां से प्रतिनिधित्व करने वाले सभी (८) सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । लेकिन निर्वाचन आयोग ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं किया है ।
प्रदेश नं. २ में महिला कोटा में ३, अथवा अल्पसंख्यक और दलित में एक–एक उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी दिया था, जो राष्ट्रीयसभा के लिए न्यूनतम आवश्यक संख्या है । लेकिन खुला समूह से ४ लोगों ने उम्मीदवारी दिया था । खुला समूह में आवश्यक न्यूनतम संख्या ३ है । लेकिन आज हुसेन ने उम्मीदवारी वापस लेने के कारण अन्य उम्मीदवारों को सहज बन गया है ।
हुसेन की उम्मीदवारी वापस होने के बाद २ नम्बर प्रदेश से नेपाली कांग्रेस के जीतेन्द्र देव, राजपा के रमेश प्रसाद यादव और एमाले के सुमनराज प्याकुरेल खुला सदस्य के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । प्रदेश नं. २ से महिला समूह से माओवादी की शशीकला दाहाल, नेपाली कांग्रेस से मुक्ता कुमारी यादव और फोरम नेपाल से प्रमिला कुमारी, अल्पसंख्यक से राजपा के वृषेशचन्द्र लाल, दलित समूह से फोरम के रामप्रित पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *