Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश २ : नहीं होगें राष्ट्रिय सभा का चुनाव, सभी हुवा निर्विरोध निर्वाचित

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जनवरी ।
इसी माघ के २४ गते को होने जा रहे राष्ट्रिय सभा चुनाव के लिए प्रदेश नंबर २ में ८ पदों के लिए ८ लोगों की ही उम्मीदवारी दर्ज होने के कारण प्रदेश नंबर २ में चुनाव नहीं होगा, यानी कि सभी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होने वाले हंै ।
आज औपचारिक रूप में ही आठों ही उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा । ये जानकारी २ नम्बर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी राधाकृष्ण उप्रेती ने दी ।
राष्ट्रिय सभा सदस्य के उम्मीदवार मोहम्मद अख्Þतर हुसैन के कल अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद आठों पदों के लिए एकल उम्मेदवार कायम हैं ।

यह भी पढें   रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी के बंधन में बंधे

कल दोपहर २ बजे तक उम्मीदवारों का उम्मीदवारी वापस लेने की समय सीमा है और कल ही उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली प्रकाशित कर बाकी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किया जाएगा, ये जानकारी निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नवराज ढकाल ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com