Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काला धन शुद्धिकरण के लिए ओली ने किया प्रस्ताव

 

काठमांडू, ३० जनवरी । भावी प्रधानमन्त्री के रुप में परिचित नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने एक बार के लिए काला धन शुद्धकरण करने का मौका देना चाहिए, इस तरह का प्रस्ताव और बहस को शुरु किया है । उनका कहना है कि विभिन्न व्यवसायी तथा व्यक्तियों के बीच में उल्लेख्य परिणाम में काला धन (गैर कानुनी रुप में आर्जित रुपैया) हो सकता है, उस को एक बार के लिए शुद्धिकरण का अवसर प्राप्त होना चाहिए और वह धन उद्योग–व्यवसाय के लिए काम आ सके । नेपाल चेम्बर अफ कमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकत करते हुए अध्यक्ष ओली ने यह बात कहा है ।
स्मरणीय है, नेपाल के कहीं उद्योगियों ने मांग किया है कि एक बार के लिए सम्पत्ति शुद्धीकरण की मौका मिलनी चाहिए । भावी प्रधानमन्त्री के रुप में परिचित ओली भी इसके लिए सकारात्मक दिखाई दिए है । ओली का कहना है कि विभिन्न व्यावसायी तथा व्यक्ति के द्वारा छीपा कर रखा गया रुपयां सार्वजनिक कर उसमें राज्य की ओर से कर लेकर एक बार के लिए मौका देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *