प्रदेश नं. ३ की पहली प्रदेशसभा बैठक शुरु
काठमांडू, १ फरवरी । प्रदेश नं. ३ की पहली प्रदेशसभा बैठक हेटौडा में शुरु हो गई है । प्रदेश नं. ३ में ११० सांसद हैं । आज की बैठक में प्रदेश प्रमुख द्वारा प्राप्त पत्र वाचन और प्रदेशसभा सदस्यों का मनतंव्य कार्यसूची में रखा गया है । १ बजे से शुरु बैठक में अभी विभिन्न दल से आवद्ध प्रदेशसभा सदस्य अपनी मन्तव्य रख रहे हैं । प्राप्त समाचार अनुसार आज की बैठक द्वारा प्रदेश सभामुख निर्वाचन की तिथि तय होने जा रहा है ।
सात प्रदेशों में से ३ नम्बर प्रदेश ने सबसे पहिले बैठक आयोजन किया है । प्रदेश नं. ३ में एमाले से ५८, नेपाली कांग्रेस से २१, माओवादी केन्द्र से २३, विवेकशील साझा पार्टी से ३, नेपाल मजदूर किसान पार्टी, राप्रपा, राप्रपा (प्रजातान्त्रिक), नयां शक्ति, राष्ट्रीय जनमोर्चा से १–१ सदस्य प्रदेशसभा सदस्य (सांसद) हैं ।

