Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बास की स्वयम् सेवक जमघट सम्पन्न, नयां समिति गठन

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज (बांके) २०७४ माघ १९ ।

सामाजिक क्रियाकलाप में बिगत लम्बे समय से क्रियाशील बास की स्वयम् सेवक समूह की जमघट (भेला) नेपालगञ्ज में माघ १८ गते सम्पन्न हुआ है । भेला ने रवीन्द्र बोहरा की संयोजकत्व में समिति पूर्नगठन किया । बास केन्द्रीय कार्यालय नेपालगञ्ज की हाल में सम्पन्न भेला ने समिति के सह–संयोजक में जनक थापा और सदस्य सचिव में शर्मिला थापा सहित ३० सदस्य नयां समिति के लिए चयन किया है ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

भेला में बास स्वयम् सेवक समूह द्वारा की गई कार्य प्रगति के बारे में विवरण पेश हुआ था । कार्य प्रगति को नयां कार्य समिति ने अनुमोदन किया है । कार्यक्रम में स्वयम् सेवक रवीन्द्र बोहरा, शर्मिला थापा, शोभा थापा मगर, जनक थापा आदि लोगों ने स्वयम् सेवा के बारे में अपनी अनुभव सुनाए थे ।
कार्यक्रम बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने संचालन किया । स्वयम् सेवक द्वारा की किया गया काम, स्वयम् सेवा संबंधी गतिविधि आदि बिषयों पर बोलते हुए बास के उपनिर्देशक हेमराजभट्ट ने कहा कि पूर्नगठित समिति ने ३ महिने के लिए अपनी कार्य योजना तैयार किया है । कार्यक्रम अनुसार समिति महिना में दो बार बैठक संचालन करेगी । और स्टिकर अभियान संचालन करना, इन्स्पाईरिङ्ग कार्यक्रम में नियमित सहभागिता जनाना, हेल्पडेस्क और शुद्धिकरण कार्यक्रम संचालन करना, जनचेतना मूलक कार्यक्रम को निरन्तरता देना और क्षमता अभिवृद्धि संबंधी तालिम संचालन भी समिति के कार्यक्षेत्र है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com