विदेश मन्त्री स्वराज ने किया राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री के साथ भेटवार्ता
काठमांडू, २ फरवरी । भारतीय विदेश मन्त्री सुष्मा स्वराज ने नेपाल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के साथ अलग–अलग भेटवार्ता सम्पन्न की है । भेटवार्ता के क्रम में दो देशों के बीच आपसी संबंध और समसामियक राजनीतिक के बारे में विचार–विमर्श हुआ है । विदेशमन्त्री स्वराज और राष्ट्रपति भण्डारी के बीच शीतल निवास में शिष्टाचार भेटवार्ता हुई थी । भेटवार्ता में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से परराष्ट्र मामिला विज्ञ डा. मदनकुमार भट्टराई, राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव भूपेन्द्रप्रसाद पौडेल, परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव शंकरदास बैरागी और स्वराज भ्रमण दल के सदस्य भी उपस्थित थे ।

इसीतरह प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ सम्पन्न भेटवार्ता में कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, महामन्त्री शशांक कोइराला, पूर्व महामन्त्री कृष्णप्रसाद सिटौला, विमलेन्द्र निधि, नेता नारायण खड्का और डा. प्रकाशशरण महत आदि नेता सहभागी हैं । औपचारिक भेटवार्ता खत्म होने के बाद सभी नेता दिवा भोज में शामील हैं ।

