Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की अाेली अाैर प्रचंड सहित कई वरिष्ठ नेताअाें से मुलाकात

 

काठमांडू ३ फरवरी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां माओवादी नेता पुष्प कमल दहाल प्रचंड समेत नेपाल के कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने  नेपाल अाैर भारत के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए चर्चा की। नेपाल के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने राजनीतिक स्थिरता और विकास में भारत की मदद का भरोसा भी दिया।

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचीं भारतीय विदेश मंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष प्रचंड से मुलाकात की। सुबह नाश्ते पर प्रचंड से मुलाकात के बाद स्वराज ने कहा, “हम राजनीतिक स्थिरता और विकास की दिशा में नेपाल का पूरा सहयोग करेंगे।” जबकि प्रचंड ने कहा, “हमने हालिया चुनावों के बाद की स्थिति और नई सरकार के गठन के मसलों पर चर्चा की। मैंने स्वराज से कहा कि हम राजनीतिक स्थिरता और विकास चाहते हैं। इसके लिए हमें अपने पड़ोसियों के सहयोग की जरूरत है।”

यह भी पढें   मोदी लामिछाने मुलाक़ात: भारत ने नेपाल के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई

इससे पहले सुषमा ने गुरुवार को सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और मधेशी पार्टियों के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *