Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश १ में मुख्यमन्त्री और मन्त्रियों के लिए कार्यालय तय (देखिए, कहां किस का कार्यालय)

 

विराटनगर, ३ फरवरी । प्रदेश नं. १ में मुख्यमन्त्री और विभिन्न मन्त्रालय लिए आवश्यक भवन तय किया गया है । प्रदेश मुख्य सचिव यादवराज कोइराला ने शुक्रबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए इस के बारे में जानकारी दिया है ।
मुख्यसचिव कोइराला के अनुसार विराटनगर स्थित क्षेत्रीय कृषि निर्देशनालय में मुख्यमन्त्री के लिए कार्यालय रहेगा । इसीतरह क्षेत्रीय खाद्य प्रविधि तथा गुण नियन्त्रण कार्यालय में आन्तरिक मामिला तथा कानुन मन्त्रालय, क्षेत्रीय सिंचाई निर्देशनालय कार्यालय में प्रदेश प्रमुख कार्यालय, घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय में आर्थिक मामला तथा योजना मन्त्रालय, सुनसरी–मोरङ सिचाई आयोजना कार्यालय में भौतिक पूर्वधार तथा विकास मन्त्रालय, जल उत्पन्न प्रकोप नियन्त्रण कार्यालय में सामाजिक विकास मन्त्रालय, क्षेत्रीय वन निर्देशनालय कार्यालय में उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्रालय, क्षेत्रीय पशु कार्यालय में भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्रालय, जिल्ला समन्वय समिति कार्यालय में प्रदेशसभा सचिवालय रहने की व्यवस्था मिलाई गई है ।
शुक्रबार सम्पन्न प्रदेश मुख्य सचिव, विराटनगर स्थित सरकारी कार्यालय के प्रमुख, सुरक्षा निकाय सम्मिलित बैठक ने यह निर्णय लिया है । मन्त्रालय रहने की भवन फाइनल हो चुका है, इसीलिए आइतबार संबंधित भवन में मन्त्रालय का बोर्ड भी लगाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com