Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 05 फरवरी

 

मेष(Aries): दिन परोपकार में बीतेगा। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन शांति, सद्भाव और सुख से बीतेगा।

वृषभ(Taurus): आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आपके लिए लाभदायी रहेगा। नए संबंधों में सद्भाव बढ़ने की संभावना है। पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। मेहनत की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन(Gemini): भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध न बांधने की गणेशजी सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता परेशान करेगी, अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास हो सके तो आज टाल दें।

कर्क(Cancer): आज का दिन आनंद भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट मुलाकात होने से आनंदित महसूस करेंगे। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

यह भी पढें   डांडिया उत्सव में एसएवी स्कूल ने पेश की सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल

सिंह(Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे।

कन्या(Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आप बातों की चतुराई से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। सामाजिक संपर्क से आज आपको लाभ मिलेगा। वैचारिकरूप से समृद्धि बढेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला(Libra): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी आप अस्वस्थ अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तनी से किसी को भ्रांति न हो इसकी ध्यान रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

यह भी पढें   विजयादशमी : असत्य पर सत्य, अहंकार पर विवेक और अधर्म पर धर्म की विजय : श्वेता दीप्ति

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ मुलाकात होगी और उनके साथ घूमने-फिरने, आमोद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आमोद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं, मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

मकर(Capricorn): दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन और साहित्य से जुड़े कार्य कर सकेंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

यह भी पढें   सऊदी अरब के तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला: एक नेपाली सहित दो विदेशी श्रमिकों की मौत

कुंभ(Aquarius): आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन(Pisces): आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। दैनिक क्रिया कलापों से निकलकर आप अपना समय आमोद-प्रमोद में बीता सकेंगे। स्वजनों, मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन कर सकेंगे। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com