Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दस दिवसीय बिहार दौरे पर संघ प्रमुख पहुंचे पटना

 

 

पटना {बिहार} — राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत दस दिवसीय बिहार यात्रा पर आज पटना पहुंचे. मोहन भावगत कामख्या एक्सप्रेस से पटना पहुंचे और फिलहाल राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित संघ के कार्यालय पर ठहरे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख 6 से 15 फरवरी तक बिहार की यात्रा पर रहेंगे. 6 फरवरी को भागवत मुजफ्फरपुर जाएंगे. वे 6 फरवरी से 10 फरवरी तक मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वहां किसान, गौ-पालक, कृषि और कई ग्रामीण विषयों पर वे बैठक करेंगे. 10 फरवरी को श्री भागवत वापस पटना आएंगे.

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

आर एस एस के क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि  11 फरवरी को पटना आने के बाद वे संवर्धन कार्यक्रम में भाग लेंगे. 12 फरवरी को भी कई स्तर की मीटिंग होनी है, जिसमें वे शामिल होंगे. 15 फरवरी को संघ प्रमुख पटना से रवाना होंगे.

मालूम हो कि इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत 23 जनवरी को भी दो दिवसीय बिहार दौरा पर दरभंगा पहुंचे थे जहां 24 जनवरी को उन्होंने स्वामी विवेकांनद कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *