Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद को निःशुल्क आवास सुविधा

 

हेटौडा, ६ फरवरी । हेटौडा उपमहानगरपालिका ने प्रदेश नं. ३ से प्रतिनिधित्व करनेवाले सांसदों को निःशुल्क आवास सुविधा देने की तैयारी शुरु की है । यह सुविधा मकवानपुर और चितवन के अलवा अन्य जिला से प्रतिनिधित्व करनेवाले सांसदों को मिलनेवाला है । सरकार ने प्रदेश नं. ३ की राजधानी हैटौडा कायम किया है, लेकिन अधिकांश सांसद इसके विपक्ष में हैं । इसीलिए बाद में प्रदेश सांसदों की बहुमत से राजधानी अन्यन्त्र स्थानान्तरण भी किया जा सकता है । हैटौडा बासी चाहते है कि राजधानी स्थानन्तरण न हो । इसीलिए प्रदेश सांसदों को आकर्षित करने के लिए यहां के लोग विभिन्न प्याकेज सार्वजनिक कर रहे हैं । इससे पहले भी हेटौडा स्थिति विभिन्न होटलों ने सांसदों के लिए होटल में छूट का प्याकेज सार्वजनिक किया था ।
इसी क्रम में पिछली बार हैटाडा उपमहानगरपालिका ने हैटौडा स्थिति विभिन्न सरकार कार्यालय में सांसदों के लिए निःशुल्क आवास निर्माण प्रक्रिया शुरु किया है । उपमहानगरपलिका के मेयर हरिबहादुर महत ने कहा है कि हैटौडा में ऐसे अनेक भवन है, जो खाली पड़ा है, उसीमें बाहर से अनेवाले प्रदेश सांसदों कोे निःशुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी । उनके अनुसार हैटाडा सिमेन्ट की भैंसे स्थिति क्वाटर, हेटौडा कपड़ा उद्योग की खाली भवन, टिम्बर अफ कर्पोरेसन की भवन, डिभिजन सडक कार्यालय हैटौडा की भवन, औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़े उद्योग की भवन में सांसदों को रहने की व्यवस्था किया जा सकता है । स्मरणीय है, प्रदेश नं. ३ में कूल ११० सांसद हैं । उनमें से हैटौडा के ४ और चितवन के ६ के अलवा अन्य सभी बाहर से आते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *