Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 6 फरवरी: वृष राशि के लिए दिन बेहतरीन आपके लिए कैसा देखें

 

मेष(Aries): स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। विवादों से दूर रहें बेहतर रहेगा।

 वृषभ(Taurus): आज दिनभर आनंद छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल या मायके की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन(Gemini): दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रह सकता है। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा, किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हो ध्यान रखिएगा।

1

राशिफल: 6 फरवरी 2018

कर्क(Cancer): आज आप संभलकर चलिएगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से मानसिक परेशानी हो सकती है। धन का व्यय अधिक हो सकता है। सामाजिकरूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। अनिद्रा सताएगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

सिंह(Leo): कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से आपको लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या(Virgo): आपके लिए दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

यह भी पढें   डिहवार मंदिर का मेयर ने किया उद्घाटन

तुला(Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना के प्रति सजग रहें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन संभव है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।

धनु(Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण गुजारेंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। जीवनसाथी तथा संतान द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।

मकर(Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको लाभ की पूरी संभावना है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

कुंभ(Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रह सकती है। शिथिलता और आलस्य बना रह सकता है। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आमोद-प्रमोद के पीछे आज धन खर्च हो सकता है।

मीन(Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन खर्च होने की आशंका है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। परिजनों के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *