Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 7 फरवरी: मकर राशि के लिए लाभ का दिन, आपके लिए कैसा

 

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है।

वृषभ(Taurus): आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

मिथुन(Gemini): जीवनसाथी और संतान की सेहत के विषय में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में असफलता मिलने की आशंका है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

rashi

राशिफल 7 फरवरी 2018


कर्क(Cancer): 
मन व्यथित रहेगा ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्फूर्ति और आनंद का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तकरार हो सकता है। धन खर्च होगा और अपयश भी मिल सकता है, संभलकर रहें। समयानुसार भोजन मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

यह भी पढें   श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, सावन में काँवरियों की सेवा शुरू

सिंह(Leo): गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। सगे भाई-बहनों के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। इनका सहयोग आपको मिलेगा। सम्बंधो में भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंतामुक्त महसूस करेंगे। कार्य में सफलता के योग हैं।

कन्या(Virgo): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की चुतराई से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। सेहत अच्छी रहेगा। विवादों में ना पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हों इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में काम लगेगा।

यह भी पढें   विराटनगर के उद्योगपति प्रकाश मुंदड़ा के निवास पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस खाली हाथ लौटी

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।

वृश्चिक(Scorpio): स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से व्यग्र महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखिएगा। स्नेहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतिएगा। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना हैं।

धनु(Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढें   मोरंग व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा के विराटनगर स्थित आवास पर छापेमारी

मकर(Capricorn): आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों एवं सम्बंधियो से लाभ होगा। भेंट-उपहार मिलने से आनंदित महसूस करेंगे। अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ(Aquarius): आज का दिन मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको परेशान कर सकती है। आमोद-प्रमोद के पीछे धन खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन(Pisces): आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की संभावना है। परिजनों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को कम करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com