IND vs SA -भारत ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, 124 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से आगे
चहल-कुलदीप के शानदार गेंदबाजी और कप्तान विराट कोहली के नाबाद 160 रनों के बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से करारी मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया जीत की हैट्रिक के साथ-साथ 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है।
केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। टीम इंडिया के 304 रन का पीछा उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 179 रन पर ही ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब हुई। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने तीसरे वन-डे में 159 गेंदों में 12 चौकौं और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन की शानदार पारी खेली।
| बैट्समेन | रन | बॉल | |
| रोहित शर्मा | कॉट क्लासेन बोल्ड रबादा | 0 | 6 |
| शिखर धवन | कॉट मार्कराम बोल्ड पी | 76 | 63 |
| विराट कोहली | current | 160 | 159 |
| अजिंक्य रहाणे | कॉट फिशवायो बोल्ड पी | 11 | 13 |
| हार्दिक पांड्या | कॉट क्लासेन बोल्ड मौरिस | 14 | 15 |
| महेंद्र सिंह धौनी | कॉट नगीड़ी बोल्ड ताहिर | 10 | 22 |
| केदार जाधव | कॉट क्लासेन बोल्ड फिशवायो | 1 | 3 |
| भुवनेश्वर कुमार | current | 16 | 19 |
| कुलदीप यादव | |||
| युजवेंद्र चहल | |||
| जसप्रीत बुमराह | |||
| अतिरिक़्त | 15 | ||
| कुल स्कोर | 303 | ||
- -0/1 (0.6), 140/2 (23.1), 160/3 (27.4), 188/4 (32.5), 228/5 (41.3), 236/6 (42.4)
| गेंदबाजी | O | M | R | W |
| कागिसो रबादा | 10 | 1 | 54 | 1 |
| एंदीले फिशवायो | 6 | 0 | 42 | 1 |
| लुंगिसानी नगीड़ी | 6 | 0 | 47 | 0 |
| क्रिस मौरिस | 9 | 0 | 45 | 1 |
| इमरान ताहिर | 9 | 0 | 52 | 1 |
| जे पी ड्यूमिनी | 10 | 0 | 60 | 2 |
| बैट्समेन | रन | बॉल | |
| हाशिम अमला | एलबीडब्ल्यू बोल्ड बुमराह | 1 | 2 |
| एडीन मार्कराम | स्टंप्ड सिंह बोल्ड यादव | 32 | 42 |
| जे पी ड्यूमिनी | एलबीडब्ल्यू बोल्ड चहल | 51 | 67 |
| हेनरिच क्लासेन | एलबीडब्ल्यू बोल्ड चहल | 6 | 12 |
| डेविड मिलर | कॉट सिंह बोल्ड बुमराह | 25 | 42 |
| खाया जोन्डो | कॉट मनीष पांडे बोल्ड चहल | 17 | 38 |
| क्रिस मौरिस | एलबीडब्ल्यू बोल्ड यादव | 14 | 10 |
| एंदीले फिशवायो | कॉट कोहली बोल्ड यादव | 3 | 8 |
| कागिसो रबादा | current | 12 | 7 |
| इमरान ताहिर | कॉट कोहली बोल्ड चहल | 8 | 6 |
| लुंगिसानी नगीड़ी | एलबीडब्ल्यू बोल्ड यादव | 6 | 6 |
| अतिरिक़्त | 4 | ||
| कुल स्कोर | 179 | ||
- – 1/1 (1.1), 79/2 (16.2), 88/3 (19.2), 95/4 (21.5), 129/5 (32.3), 150/6 (35.2), 150/7 (36.1), 158/8 (37.3), 167/9 (38.4), 179/10 (40)
| गेंदबाजी | O | M | R | W |
| भुवनेश्वर कुमार | 7 | 0 | 41 | 0 |
| जसप्रीत बुमराह | 7 | 0 | 32 | 2 |
| हार्दिक पांड्या | 8 | 0 | 35 | 0 |
| युजवेंद्र चहल | 9 | 0 | 46 | 4 |
| कुलदीप यादव | 9 | 1 | 23 | 4 |
इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती में ही बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शून्य पर रबाडा के शिकार हुए। रबाडा ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। रोहित का लगातार खराब फॉर्म जारी है। इससे पहले वो दोनों वन-डे में फ्लॉप रहे थे। पहले वन-डे में 15, दूसरे में 20 और तीसरे में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने दोनों मिलकर टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेली। धवन ने 12 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही शिखर ने अपने वन-डे करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया।
तीसरे वन-डे में धवन और कोहली के बीच 140 रन की साझेदारी हुई थी कि जेपी डुमिनी ने शॉर्ट मिडविकेट पर कप्तान मार्करम के हाथों कैच कराकर धवन को अपना शिकार बनाया। धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाण के रुप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। स्पिनर डुमिनी ने रहाणे को एन्डिल फेह्लुक्वायो की हाथों कैच कराकर पवेलियन पहुंचाया।वहीं, हार्दिक पांड्या के रुप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। पांड्या 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस मॉरिस में पांड्या को विकेटकीपर क्लासेन को हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया। वहीं, टीम इंडिया के दो विकेट दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे।

