Sun. Mar 23rd, 2025

राशिफल: 8 फरवरी 2018

मेष(Aries): आज का दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम बरतें।

वृषभ(Taurus): कारोबार के लिए आज का दिन लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर आपको विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूंट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करना होगा।

मिथुन(Gemini): आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। संतान के विषय में चिंता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण सुखशांतिपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आज आनंद का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा .

कर्क(Cancer): आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बनाएगी। प्रवास टालना बेहतर रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में आज बड़ा फैसला ना लें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वैचारिक स्तर पर विचलित न होने की गणेशजी सलाह देते हैं। मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

यह भी पढें   भारत द्वारा बीआईएस प्रमाणपत्र का नवीनीकरण न कराने के कारण सीमेंट और प्लाईवुड निर्यात रूका

सिंह(Leo): आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या(Virgo): आज मन में उलझन की स्थिति रहेगी जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। वाद-विवाद से दूर रहें और संयमपूर्वक अपने काम में जुटे रहें। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से दिन मध्यम रहेगा। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। घर के सदस्यों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेंगे। पूंजी निवेश कर सकते हैं, भाग्य साथ देगा।

तुला(Libra): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। परिजनों के साथ मतभेद है तो उन्हें दूर करने का प्रयास कीजिए। अपने अहंभाव को महत्व दिए बिना अन्य लोगों के प्रति भी ध्यान रखकर उनके साथ समझौता कर लेना उचित रहेगा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के रोस्टम में पहुँचते ही प्रभु साह बैठक से हुए बाहर

वृश्चिक (Scorpio) : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी जिससे मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, ध्यान दें। मध्याह्न के बाद अटके काम बनेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।

धनु (Sagittarius): दिन अनुकूल है आय में वद्धि और लाभ की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतिएगा। किसी से तकरार न हो इसका भी ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): स्थायी संपत्ति से जुड़े कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

यह भी पढें   सत्ता में कुपात्र  : अजयकुमार झा

कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेगा।

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतिएगा। आज गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालिएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *