जनादेश का सम्मान करते हुए हम सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएँगें ः सिँचाई मंत्री संजय गौतम

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ फरबरी ।
सिंचाई मंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के नेता संजय गौतम ने कहा— “जनता के दिए जनादेश का सम्मान करते हुए हम रचनात्मक और सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएँगे ।
दांग की घोराही में रिपोर्टर्स क्लब के बुलाए साक्षात्कार में मंत्री गौतम ने कहा— “सभी चुनाव अब हो चुके हैं, इसलिए नई सरकार गठन में हम विलंब नहीं करेंगे और कुछ दिनों में ही मौजूदा सरकार सत्ता छोड़ देगी ।”

