Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 9 फरवरी 20 18

 

मेष (Aries) : आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखे। शत्रु आपको हानि न पहुंचाएं इस बात का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

 वृषभ (Taurus) : आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत कर सकते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ मिलने का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

 

मिथुन (Gemini) : गणेशजी कहते हैं कि सफलता प्राप्ति और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु खर्चे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्य अपने आप बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले सफलता मिलेगी। क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

कर्क (Cancer) : आज का दिन शांतिपूर्वक गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है, आकस्मिक खर्च के योग दिख रहे हैं। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं आ सकती हैं, ध्यान रखें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन का फैसला – विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों से हटेंगे दलीय विद्यार्थी व कर्मचारी संगठन

सिंह (Leo) : आज परिवार में मनमुटाव का माहौल रह सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा चिंतित रहेंगे। गणेशजी पानी से संभलकर रहने की सलाह देते हैं।

कन्या (Virgo) : शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनकी वजह से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी गलत कदम से नुकसान हो सकता है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ की गिरफ्तारी की मांग, जेन–जी मूवमेंट ने पुलिस में दी शिकायत

तुला (Libra) : आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी ऐसे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद्द छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीहाली में व्यतीत होगा।

धनु (Sagittarius) : आज का दिन कष्ट देने वाला हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद से बचें। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च हो सकता है। अदालत सम्बंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मकर (Capricorn) : गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) : गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

मीन (Pisces) : गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी रह सकती है। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यस्त रहें, नकारात्मक न सोचें। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। पुत्र के साथ मतभेद हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *