प्रदेश ७ : सभामुख पद पर एमाले सांसद थापा निर्विरोध निर्वाचित

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ फरबरी ।
प्रदेश नंबर ७ के प्रदेश सभामुख पद पर नेकपा एमाले के सांसद अर्जुन बहादुर थापा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । प्रदेश संसद सचिवालय के सह–सचिव मुरारी महत से मिली जानकारी के मुताबिक परसों माघ २९ गते को होने वाली संसद बैठक उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषण करेगी ।
दूसरी तरप प्रदेश नंबर ३ के सभामुख पद पर एमाले नेता सानु श्रेष्ठ भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । इन दोनाें की ही प्रतिस्पर्धा में किसी और की उम्मीदवारी न पड़ने के कारण ये निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।

