सुशासन और विकास मेरी प्राथमिकताः राउत
जनकपुर, १२ फरवरी । प्रदेश नं. २ के सम्भावित मुख्यमन्त्री तथा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल, संसदीय दल के नेता लालबाबु राउत ने कहा है कि उनके नेतृत्व में बनने जा रही भावी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता २ नम्बर प्रदेश की विकास और सुशासन है । उन्होंने कहा है– ‘अकेल कोई कुछ नहीं कर सकता, सभी को मिल कर काम करना है, विकास और सुशासन के लिए सभी का सहयोग चाहिए ।’
वीरगंज में जारी प्रदेश राजधानी संबंधी मांग के बारे में भी उन्होंने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार ही वह आगे बढ़ेगे । उन्होंने कहा– ‘प्रदेश नं. २ के राजधानी के लिए वीरगंज में जो आन्दोलन हो रहा है, उसका समाधान संवैधानिक प्रावधान के अनुसार किया जाएगा ।’ स्मरणीय है, संविधान में प्रदेशसभा कि दो तिहाई बहुमत प्रदेशसभा के लिए स्थायी राजधानी तय कर सकती है ।

