हर जिला में एक नयां और आधुनिक शहर निर्माण किया जाएगाः मुख्यमन्त्री पौडेल
हेटौडा, १२ फरवरी । प्रदेश नं ३ के नवनियुक्त मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल ने कहा है कि अब हर जिला में एक नयां और आधुनिक शहर निर्माण किया जाएगा । आइतबार अपनी पदभार ग्रहण करते हुए मुख्यमन्त्री पौडेल ने यह बात बताया है ।
उन्होंने कहा– ‘विकास और समृद्धि में अन्य प्रदेश की तुलना में ३ नम्बर प्रदेश सबसे आगे होना चाहिए, मैं यही मान्यता के साथ काम करुंगा ।’ मुख्यमन्त्री पौडेल का कहना है कि प्रदेश नं। ३ में कूल १३ जिला है, हर जिला में एक नयां और आधुनिक शहर भी स्थापना की जाएगी । उन्होंने आगे कहा– ‘हर जिला प्राकृतिक स्रोत–साधन से भरिपूर्ण है । मेरी पहली प्राथमिकता ही प्राकृतिक स्रोत–साधनों को उपभोग कर आर्थिक रुप में समृद्ध बनना है ।’
इसीतरह मुख्यमन्त्री पौडेल ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले प्रदेश सरकार कार्य विभाजन, प्रदेश स्तर के कुछ लेखा परीक्षण और प्रदेश सरकार कार्य विभाजन नियमावली में हस्ताक्षरण किया ।

