Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल ने दिया प्रधानमन्त्री को यह सुझाव

 

काठमांडू, १६ फरवरी । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने नव नियुक्त प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को व्यवहारिक योजना बनाने के लिए सुझाव दिया है । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा कि देश का विकास करना है तो व्यवहारिक योजना बनाना जरुरी है ।
‘नेपाल की समृद्धि और सम्भावना’ विषयक अन्तरक्रिया को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने प्रधानमन्त्री ओली की ओर संकेत करते हुए कहा– ‘अब सरकार की सम्पूर्ण ध्यान आर्थिक समृद्धि की ओर केन्द्रित होना चाहिए । कृषि, पर्यटन और जलस्रोत ही देश को समृद्ध बना सकता है । रोजगारी वृद्धि और उद्योग का विकास पर सरकार को उच्च प्राथमिकता होनी चाहिए ।’ उनका यह भी कहना देश को समृद्ध बनाने के लिए दक्ष जनशक्ति और भौतिक पूर्वाधार आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *