Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 17 फरवरीः देखें आपका दिन आज कैसा गुजरेगा

 

मेष (Aries): आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडे़गा। फिर भी नए मित्र बनाने की संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हें मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आस-पास के क्षेत्र की यात्रा या पर्यटन होगा।

वृषभ(Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। नौकरी में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। शाम में मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।

मिथुन(Gemini): आपके लिए आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। नए कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन अशांत रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन सरकार के सौ दिन : उपलब्धि,चुनौतिऔर जनअपेक्षाएँ ! चन्दन दुबे:

कर्क(Cancer): वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडे़गा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। नए कार्यों का प्रारंभ आज ना करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी रहेगा।

सिंह(Leo): आज जीवनसाथी से अनबन होने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण भी मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त ना हो, इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

कन्या(Virgo): व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

तुला(Libra): वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी। विचार-विमर्श में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। किसी लंबित पड़े कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। पेट की समस्या होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

वृश्चिक(Scorpio): करीबी लोगों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सता सकती है।

धनु(Sagittarius): प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। करीबी लोगों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और करीबी लोगों के साथ भेंट होने से खुशी होगी।

मकर(Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। बेकार के खर्च करने पड़ सकते हैं। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

कुंभ(Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का सहारा लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं।

मीन(Pisces): कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति के झंझट में आज न पड़ने की गणेशजी की सलाह है। आज सभी कार्यों में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। किसी करीबी व्यक्ति के जाने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि ना हो जाए, इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *