Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने तीसरी शादी की।

 

 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रविवार को लाहौर में बुशरा मनेका से शादी की। उनकी यह तीसरी शादी है। इसकी पुष्टि इमरान की पार्टी के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने भी की है।  बुशरा मनेका के घर पर किया विवाह

चौधरी ने बताया कि शादी सादे समारोह में मनेका के आवास पर हुई। समारोह में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। इमरान के करीबी सहयोगी अवां चौधरी और जुल्फी बुखारी गवाह के तौर पर मौजूद थे। इससे पहले जनवरी में भी इमरान के गोपनीय समारोह में शादी करने की खबरें आई थी लेकिन खुद इमरान इसका खंडन किया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भी की पुष्टि

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित

कहा जाता है कि इमरान की बुशरा से दो साल पहले मुलाकात हुई थी और यह मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई। 40 वर्षीय बुशरा वट्टू वंश से ताल्लुक रखती हैं। इससे पहले उनकी शादी वरिष्ठ कस्टम अधिकारी ख्वार फरीद मनेका से हुई थी।

इमरान की पहली शादी ब्रिटिश की अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई लेकिन दोनों का 2004 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2015 में रेहम खान से की थी जोकि मात्र 10 महीने ही चली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *