Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 19 फरवरीः

 

मेष(Aries): शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सता सकती है। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। खर्च बढ़ेगा। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगी होने की आशंका है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 वृषभ(Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास–पर्यटन का योग है। आज विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंधों में प्रगाढ़ का अनुभव करेंगे। भाई-बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन(Gemini): आज आपका हरेक कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी कहते हैं कि सरकारी कार्यों में आनेवाले अवरोध दूर होंगे और मार्ग आसान बनेगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

कर्क(Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और तीर्थ के संयोग बनेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेंगे विदेश जाने के इच्छुक लोगों की संभावना के साथ नौकरी पेशावालों को भी लाभ होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

सिंह(Leo): गणेशजी आपको स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन हो राहत देगा।

कन्या(Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी करेंगे तथा पहनने का अवसर भी आएगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय होगा। मैत्री स्थापित होगी। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन की संभावना है।

यह भी पढें   नेकपा एमाले सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियू ने किया प्रदर्शन

तुला(Libra): गणेशजी के मतानुसार आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजयी होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण होगा।

वृश्चिक(Scorpio): आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रह सकता है। अनिद्रा सताएगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपमानित ना होना पड़े ध्यान रखें। धन की हानि हो सकती है।

धनु(Sagittarius): आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि मन की द्विधाएं आपमें निर्णयशक्ति की कमी लाएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बन रहेगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो वादविवाद में उलझ सकते हैं। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।

कुंभ(Aquarius): आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। निर्धारित कार्य सफल होंगे। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

मीन(Pisces): नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। दुविधा की स्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें यही आपके हित में रहेगा। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *