Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडाध्यक्ष का अपहरित बेटा मिला मृत अवस्था में, सबारी दुर्घटना में दो लोगों की मौत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ फरबरी ।
कपिलवस्तु की मायादेवी गाँवपालिका–४, पिपरा के वार्ड अध्यक्ष फतेह मोहम्मद का ६ वर्षीय बेटा मृत हालात में पाया गया है । तीन दिन पहले घर से स्कूल जाने के क्रम में अगवा किए गए ६ वर्षीय ऐमान मोहम्मद कल मृत अवस्था में पाया गया है । वार्ड अध्यक्ष के ही घर के पीछे तालाब में बच्चे का शव पाया । शव के ऊपर किसी भी तरह की चोट या घाव के निशान नहीं हैं । ये जानकारी कपिलवस्तु जिला पुलिस के डीएसपी नरेंद्र कार्की ने दी ।

यह भी पढें   आज का मौसम

इसीबीच, हेटौड़ा उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर ११ स्थित हेटौड़ा नारायणगढ सड़कखंड के सरस्वती खोला में पानी टैंकर से मोटरसाइकिल को दी गई टक्कर के हादसे में मौके पर ही २ लोगों की मौत हो गई ।

मरने वालों में मोटरसाइकिल चालक नवलपरासी सुनौल नगरपलिका ८ के २६ वर्षीय प्रेम बहादुर क्षेत्री और पीछे बैठे हुए चितवन महानगरपालिका–११ की २० वर्षीया माया क्षेत्री के शामिल होने की जानकारी मकवानपुर जिला पुलिस ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed