माओवादी एकीकरण हो चुका है, अब सरकार से बाहर रहनेका कोई मतलव नहींः प्रचण्ड
काठमांडू, २० फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने कहा है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच पार्टी एकीकरण हो चुका है, अब सरकार से बाहर रहने का कोई भी मतलव नहीं है । सोमबार रात पार्टी एकीकरण संबंधी ७ सूत्रीय सम्झौतापत्र में हस्ताक्षर होने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह बात कहा है । प्रचण्ड का कहना है कि अब जल्द ही माओवादी भी सरकार में सहभागी हो जाएगी ।
अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि एकीकृत पार्टी में एमाले अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और प्रचण्ड स्वयं दोनों व्यक्ति अध्यक्ष रहेंगे, आगामी एकता महाधिवेशन से पूर्व दोनों आपसी समझदारी से पार्टी नेतृत्व तथा बैठक संचालन बारी–बारी से करेंगे । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आगामी महाधिवेशन तक हम दोनों अध्यक्ष रहेंगे । बैठक में बारी–बारी अध्यक्षता करेंगे, इसीमें में सहमति बनी है ।’

