Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी एकता के लिए एमाले–माओवादी ७ सूत्रीय सम्झौता

 

काठमांडू, २० फरवरी । नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र पार्टी एकीकरण के लिए सहमति बनी है । दो दलों के शीर्ष नेताओं के बीच पार्टी एकता के लिए ७ सूत्रीय सहमतिपत्र में हस्ताक्षर भी हुआ है । प्रधानमन्त्री निवासी बालुवाटार में सोमबार आधे रात में एमाले–माओवादी ७ सुत्रीय सहमति हुई है ।
सहमतिपत्र में में लिखा है कि एकीकृत पार्टी का नाम ‘नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी’ रखा जाएगा और पार्टी निर्देशक सिद्धान्त ‘माक्सवाद–लेनिनवाद’ रहेगा । इसके साथ–साथ बहुदलीय जनवाद, माओवाद और २१वें शताब्दी के जनवाद के बारे में विचार–विमर्श जारी रहेगा । सहमतिपत्र में नेकपा एमाले की ओर से पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल, माधवकुमार नेपाल, वामदेव गौतम, ईश्वर पोखरेल ने हस्ताक्षरण किया है । इसीतर माओवादी केन्द्र की ओर से पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल तथा नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ और रामबहादुर थापा ने हस्ताक्षर किया है ।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना


सहमतिपत्र अनुसार एकीकृत पार्टी संचालन के लिए अन्तरिम राजनीतिक प्रतिवेदन एवं अन्तरिम विधान तैयार किया जाएगा । पार्टी नेतृत्व, सरकार में सहभागिता, राष्ट्रपति, सभामुख, मन्त्री आदि पदीय भागबंडा के बारे में सहमतिपत्र में कुछ भी उल्लेख नहीं है । इतना ही नहीं इससे पहले सार्वजनिक बारी–बारी प्रधानमन्त्री संबंधी प्रसंग भी सहमति पत्र में उल्लेख नहीं है ।
लेकिन दोनों पार्टी के नेताओं का कहना है कि इसके संबंध में भी सहमति हो गई है, सिर्फ उसको लिपिवद्ध नहीं किया है । समाचार स्रोत के एमाले अध्यक्ष ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड दोनों एकीकृत पार्टी की अध्यक्ष होंगे । और बारी–बारी प्रधानमन्त्री भी होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *