प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री राउत को एमाले से भी मिला समर्थन
जनकपुर, २२ फरवरी । प्रदेश नं. २ में निर्मित फोरम–राजपा सरकार को नेकपा एमाले ने भी समर्थन किया है । फोरम–राजपा गठबंधन से २ नम्बर प्रदेश में संघीय समाजवादी फोरम के लालबाबु राउत मुख्यमन्त्री हैं । बिहीबार सम्पन्न प्रदेशसभा बैठक में राउत को विश्वास का मत प्राप्त करना था । बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के नेता सत्यनारायण मण्डल ने कहा कि एमाले प्रदेश की जनता के विपक्ष में नहीं हो सकता । प्रदेश सांसद मण्डल ने कहा– ‘एमाले प्रदेश सरकार में सहभागी नहीं हो सकता, लेकिन सरकार को समर्थन करता है । क्योंकि अभी स्थिर सरकार की आवश्यकता है । इसीलिए मुख्यमन्त्री को एमाले से भी विश्वास का मत है ।’ नेता मण्डल का यह भी कहना है कि अगामी दिन में सत्ता पक्षका व्यावहार के संबंध में अध्ययन किया जाएगा ।

