बेटे ने अपने माँ काे दिया माैत का ताेहफा, मानवता शर्मसार
सिरहा, फागुन ११ ।
सिरहा मे| एक युवक ने अपने ही माँ काे माैत के घाट उतारा है । पुर्व पश्चिम राजमार्ग से दक्षिण अवस्थित लक्ष्मीपुर पतारी गाउपालिका ४ के अनुमानित २८ वर्षीय रामदास तत्मा ने अपनी ४५ वर्षीय माँ ज्ञान देवी दास काे लाेहा के राड से हमला कर हत्या कर दी है । पारिवारिक श्रोत के अनुसार झगडा का प्रमुख वजह घरायसी विवाद बताया जा रहा है । विवाद बुधबार को उग्र रुप लिया और बेटे रामदास ने अपने माँ ज्ञान देवी दास अाैर बहन सुनिता कुमारी दास काे लाेहा के राड से हमला बाेल दिया । घायल माँ अाैर बहन काे स्थानीयवासी ने तुरन्त बिराटनगर स्थित नोवेल हस्पिटल मे भर्ना किया लेकिन अफसोस उपचार के क्रम मे माँ ने अाईसियु मे ही दुनियाँ काे अलविदा कर गई । उधर बहन काे भी अाईसियु मे रखा गया है । अस्पताल के अनुसार बहन की अवस्था भी बहुत नाजुक है । स्थानीयवासी के सुचना के आधार पर नेपाल पुलिस ने रामदास तत्मा को धर दबोचा है । ईलाका प्रहरी कार्यालय महेशपुर पतारी के अनुसार घटनाका विस्तृत अनुसन्धान हो रहाहै ।


