Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर्वसाधारण की भीड

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल, फाल्गुन ११ गते ।

 


बाँके जिला के नेपालगञ्ज में सरकारी तथा निजी क्षेत्रद्वारा सञ्चालित मेडिकल कालेज, बडे अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों ने भी अपनी अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराते आ रहें है नेपालगन्ज नगर के भीतर भी विभिन्न सामाजिक संघ संस्थाओं से आयोजन होते आ रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बीमारी अर्थात् सेवाग्राहियों की बढती जा रही संख्या को मध्यनजर करते हुये सर्वसाधारण नागरिक सहज स्वास्थ्य सेवा से और भी वञ्चित हो रहे है यह सहज तरीके से अनुमान लगा सकते है । नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका क्षेत्र के अन्दर आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविरों में सर्वसाधारण नागरिकों ने लम्बे समय घण्टों तक लाइन में खडें होकर सेवा लेने के लियें लगे रहते है ।
बडे बडे सरकारी तथा निजी क्षेत्र के अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नेपालगञ्ज नगर की उत्तर सीमा से जुडा सुर्जी गाँव में फाल्गुन ७ गते सोमवार को आयोजित शिविर में सर्वसाधारणों का ऐसी ही भीड दिखाई दी ।
अभी नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १९ में रही वह गाँव से जुडा व्रिटिश इङ्लिस बोर्डिग हाईस्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था जिस में सर्वसाधारण की भीड लगी थी । लोग दूर दूर से आए थे ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके के आयोजन में स्कूल परिसर में आये हुये ३ सौ ८१ लोगों ने चिकित्सकों से अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराके निःशुल्क औषधि प्राप्त किया ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर फाल्गुन ७ गते सोमवार को सुबह ८ बजे से अपरान्ह २ बजे तक सञ्चालित शिविर से २ सौ ४० महिलाएँ और १ सौ ४१ पुरुष, विद्यालय के अभिभावक तथा विद्यार्थी लाभान्वित हुये ।
केन्द्र की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने जानकारी दी उन के अनुसार शिविर में सब से कम उमर ३ महीने की बालिका से लेकर ९० वर्षिया वृद्धा समेत स्वास्थ्य परीक्षण कराकर के निःशुल्क औषधि प्राप्त किया ।
इस अवसर पर शिविर में विद्यालय के विद्यार्थी और अभिभावकों की सहभागिता में न फैलने बाली रोग, जंक फुड और इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्या विषयगत सचेतना गोष्ठी का आयोजन भी किया गया था । गोष्ठी में भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगञ्ज के हृदय रोग तथा मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. विपिन आचार्य ने सहजीकरण किया था ।
इस अवसर पर अध्यक्ष के आसन से केन्द्र की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने गोष्ठी में जो सिखाया गया है वह अपने जीवन में उतारना, घर परिवार और गाँव घर में सचेतना फैलाने के लिये सहभागियों को आग्रह किया । अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने गोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्वस्थ रहने के लिये स्वस्थ और दीर्घ जीवन शैली में जीने के लिये अपने से ही शुरुआत करना चाहिये अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र और चिकित्सक के पास जाना नही पडेगा और औषधि सेवन करना नही पडेगा । स्वस्थ और दीर्घ जीवन जीने के लिये हम आप सभी लोगों को सचेत होना जरुरी है ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफ्ले और विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष नीरज शाह ने कहा कि केन्द्र द्वारा पहली बार अपने विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की स्वास्थ्य सचेतना गोष्ठी और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से अपनी विद्यालय की बालबालिका, अभिभावक और इस क्षेत्र के सर्वसाधारण लाभान्वित हुये ।
साविक बसुदेवपुर गाविस और नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका अन्तर्गत बसुदेवपुर के सुर्जी गाँव, मन्नीपुर, कारकाँदौं, लगदहवा, धम्बोझी जानकी गाँवपालिका के कपासी, फुल्टेक्रा, गणेशपुर लगायत ग्रामीण समुदाय के सर्वसाधारण लाभान्वित हुये है शिविर में आँख का दर्द , कान से पीप आना, पेट दर्द होना, शरीर में खुजलाहट, महिलाओं में सफेद पानी आना आदि सम्बन्धि समस्यों से पीडित लोग ज्यादा आयें थे सम्बन्धित चिकित्सकों ने बताया ।
शिविर में भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगञ्ज के हृदय रोग तथा मधुमेह राग विशेषज्ञ डा. विपिन आचार्य, नेपालगञ्ज मेडिकल कालेज की मेडिकल अधिकृत डा. घना के.सी., डा. राम बहादुर विष्ट और डा. दीपक जायसवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया था । शिविर में केन्द्र की उपाध्यक्ष तारा के.सी., कोषाध्यक्ष ममता आचार्य, स्वास्थ्यकर्मीद्वय राजेन्द्र कुमार वर्मा और कृष्ण देवकोटा, केन्द्र के नितेश गिरि, ललिता जैसी, रमण कुमार शर्मा, निखिल जायसवाल लगायत लोगों ने सहयोग किया था ।
इसी तरह शिविर में विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष नीरज शाह, संस्थापक सदस्य विमल प्रधान, प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफ्ले, शिक्षिकाओं में रेखा शाह, माया गिरी काफ्ले, हुमा माया सोम, विजय श्रेष्ठ लगायत लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *