Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज़िंदगी भर का सदमा देकर अंधेरे में खो गयी ‘चांदनी’, श्रीदेवी के निधन से सकते में बॉलीवुड

 

मुंबई।25feb

 

 

 

बॉलीवुड जगत से दुखद ख़बर आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का कुछ समय पहले निधन होने की ख़बर आ रही है। बताया जा रहा है कि, उन्हें का मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ।

फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को खो दिया है। ख़बर के मुताबिक बोनी कपूर की पत्नी और मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं। लेकिन वहां, पर अभी कुछ देर पहले उन्हें अचानक मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे नहीं रही। जानकारी मिली है कि, श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी इसलिए दुबई नहीं गई क्योंकि वे अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं। श्रीदेवी 54 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था।  सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था। पहले तो यक़ीन ही नहीं हुआ, मगर जैसे-जैसे ख़बर की पुष्टि होती गयी, दुख का आलम पसरता चला गया। देर रात 2.30 बजे से ही सोशल मीडिया साइट्स पर पहले तो इस ख़बर के ग़लत निकलने की दुआएं मांगी जानी शुरू हुईं, मगर जब ख़बर कंफ़र्म हुई तो दुआएं श्रद्धांजलि में बदलती चली गयीं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा- ”मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को जिसने भी प्यार किया, उनके साथ मेरी संवेदनाएं। एक काला दिन।” सनी लियोनी ने ट्वीट करके अफ़सोस जताया। उन्होंने लिखा- ”श्रीदेवी के निधन की ख़बर सुनकर सदमे में हूं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। ये सुनकर बहुत दुखी हूं।” अमिताभ बच्चन ने इस ख़बर की पुष्टि होने से कुछ वक़्त पहले ट्वीट किया था कि ना जाने क्यूं। अजीब सी घबराहट हो रही है। इस ट्वीट को श्रीदेवी के निधन से जोड़कर देखा जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *