Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर संवेदनाओं का दौर जारी

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}*

नई दिल्ली/मुंबई*– भारतीय सीने जगत की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर देश भर में शोक है. चाहे राजनेता हो या अभिनेता या फिर सफल उद्योगपति हो या खिलाड़ी सभी ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जतायी है.

श्रीदेवी एक शादी में हिस्सा लेने के लिए दुबई गई थीं. उनकी उम्र 54 साल थीं. वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई. शनिवार रात और रविवार सुबह को जैसे ही लोगों को श्रीदेवी की इस दुखद असमय मौत के बारे में पता चला, उन्होंने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दीं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, ‘फिल्म स्टार श्रीदेवी की मौत से दुखी हूं. वह लाखों फैंस का दिल तोड़ कर गई हैं. उनकी लम्हे और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्में दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं. उनके परिजनों और करीबी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.’
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी श्रीदेवी के निधन पर शोक जाहिर किया गया. पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए इस ट्वीट में लिखा, ‘प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं. लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए. मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

अमिताभ बच्चन ने इस खबर से पहले ट्वीट किया था, न जाने क्यों एक अजीब सी घबराहट हो रही है. प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता बने कमल हासन ने कहा, ‘मैंने श्रीदेवी को एक किशोरी से लेकर उनके प्रभावशाली बनने तक देखा था. वह स्टारडम की हकदार थीं. उनके साथ बिताए पर शानदार पलों की यादें मेरे जेहन में हैं, उनसे आखिरी बार मिलने की भी. अब सदमा की लोरी की याद मुझे सता रही है. हम उन्हें मिस करेंगें.’

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

फिल्म अभिनेता और राजनेता रजनीकांत ने लिखा, ‘मैं बहुत व्यथित हूं. मैंने एक करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री ने महान हस्ती को खो दिया. ऋषि कपूर ने लिखा, ‘सुबह उठते ही यह दुखभरी खबर मिली. दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के साथ हैं.’अनुपम खेर ने लिखा, क्या मैं डरावना सपना देख रहा हूं. श्रीदेवी नहीं रहीं. सबसे समझदार और प्रतिभावान अभिनेत्री नहीं रहीं. भारतीय सिनेमा की रानी और मेरी दोस्त चली गईं.

सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘अभी-अभी कार्डिएक अरेस्ट श्रीदेवी मैम के जाने की खबर सुनी. मेरे आंसू ही नहीं थम रहे हैं.’

करीना कपूर ने लिखा, ‘दिल तोड़ने वाली खबर. आपकी आत्मा को शांति मिले.’

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘ये लम्हे, ये पल हम हर पल याद रखेंगे. ये मौसम चला जाए तो हम फरियाद करेंगे.. आपकी आत्म को शांति मिले श्रीदेवी.’

यह भी पढें   जब विपक्ष ने मुद्दों की जगह मीनू चुन लिया : डॉ नीलम महेंद्र 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ‘यह सुनकर झटका लगा कि श्रीदेवी मैम नहीं रहीं.’

प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी के जाने की खबर से दिल टूट सा गया है. भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की क्षमता दे.’

मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से काफी दुख हुआ. मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं.’
उधर बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक, सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश एवं बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति बतलाया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com