देखिए श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, जिसमें वो हद से ज्यादा हसीन दिख रहीं
बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया, वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज दोपहर 2 बजे तक एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

