Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 28 फरवरीः

 

मेष (Aries) : आज दिमागी रूप से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। भावना के प्रवाह में अधिक ना बहें। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति से संबंधित चर्चा टालिएगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और जलाशयों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है।

वृषभ (Taurus): आज आप तन और मन दोनों से कुछ हल्कापन महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी होगा। आर्थिक लक्ष्य पर फोकस करेंगे। रुचिकर भोजन खाने को मिलेगा।

मिथुन (Gemini) : गणेशजी कहते है कि कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा। मित्रों और शुभेच्छकों के साथ मिलने से आपको आनंद होगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

कर्क (Cancer) : मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं हैं। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलील या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखना जरूरी है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।

यह भी पढें   सुदन गुरुङ तथा महावीर पुन ने ली शपथ

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) : नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टालिएगा। खर्च होने की संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius): आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने के लिए गणेशजी चेतावनी देते हैं। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढे़गा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर के ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने अयोध्या में

मकर (Capricorn): आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces) : आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *