Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नंं २ में ४ मन्त्री और ३ राज्यमन्त्री की शपथ

 

जनकपुर, १ मार्च । प्रदेश नं. २ में मन्त्रिपरिषद् बिस्तार की गई है । बुधबार प्रदेश प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायस्थ समक्ष ४ मन्त्री और ३ राज्यमन्त्री ने शपथ ग्रहण किया है । मन्त्रिपरिषद् बिस्तार होने के बाद प्रदेश नं. २ में कूल मन्त्रियों की संख्या १० पहुँच गया है ।
बिस्तारित मन्त्री परिषद् में ज्ञानेन्द्र कुमार यादव गृह (आन्तरिक मामिला तथा कानुन), शैलेन्द्र साह भूमि व्यवस्था तथा कृषि, नवलकिशोर साह सामाजिक विकास और रामनरेश राय उद्योग तथा पर्यटन मन्त्री हैं । इसीतरह उषा यादव अर्थ, सरोज सिंह गृह और योगेन्द्र राय भूमि व्यवस्था राज्यमन्त्री हुए हैं । ३ राज्य मन्त्रियों ने मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत समक्ष शपथ लिया है ।

यह भी पढें   गंगा सागर छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र


नव नियुक्त मन्त्रियों में से ज्ञानेन्द्र और शैलेन्द्र संघीय समाजवादी के और नवलकिशोर और रामनरेश राजपा के प्रदेश सांसद हैं । तीनों राज्यमन्त्री संघीय समाजवादी से हैं । इससे पहले ही विजय यादव अर्थ और जितेन्द्र सोनल भौतिक पूर्वाधार मन्त्री हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com