Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद सचिवालय नें तय किया कार्यक्रम का तिथी (जानिए कब क्यो होगा ?)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ मार्च ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली फागुन २७ गते को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत साबित करने जा रहे हैं । प्रतिनिधि सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की रबिबार की बैठक में फागुन २७ को विश्वास का मत प्रस्ताव करने की सहमति हुई है ।

संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक प्रधानमंत्री को नियुक्त होने के ३० दिनों के भीतर प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत प्राप्त करना होता है ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नेकपा एमाले अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित केपी शर्मा ओली को इसी फागुन के ३ गते को नियुक्त किया था ।
बैठक ने सभामुख का चुनाव फागुन २६ गते, राष्ट्रियसभा अध्यक्ष का चुनाव फागुन ३०, उपसभामुख का चुनाव आगामी चैत २ और राष्ट्रियसभा उपाध्यक्ष का चुनाव चैत ४ गते के लिए तय किया है ।

यह भी पढें   रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी के बंधन में बंधे

संघीय संसद् की पहली बैठक होने के १५ दिनों के भीतर दोनों सदनों के सभामुख एवं उपसभामुख और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव कराने की संवैधानिक व्यवस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com