Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सनी लियानी बनी दाे जुडवाँ बच्चाें की माँ

 

मुंबई।

 

सनी लियोनी जुड़वा बच्चों के माँ बन गई हैं। सरोगेसी के जरिये उनके परिवार में दो बेटों का आगमन हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है। और ऐसा करने के कुछ ही घंटों के बाद सोशल मीडिया पर लोग जैसे उनकी पोस्ट पर टूट पड़े।

दरअसल सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पिछले साल एक लड़की को एडॉप्ट किया था, जिसका नाम निशा कौर वेबर है । सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये सनी ने अपने पति डेनियल और तीनों बच्चों के साथ फोटो शेयर की तो सब चौंक गए। लेकिन इस फोटो के साथ सनी ने पोस्ट भी लिख कर बताया कि उनके घर में दो नए मेहमान आये हैं। इसकी प्लानिंग पिछले साल जून में की गई थी और कुछ हफ़्तों पहले दोनों बच्चों का जन्म हुआ है। उनका नाम नूह और अशर रखा गया है। सनी ने लिखा कि 21 जून 2017 को ही उन्हें और उनके पति को ये जानकारी मिल चुकी थी कि जल्द ही अब वो तीन बच्चों की माँ कहलाएंगी। अब हमारा परिवार पूरा हो गया हैl

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *