Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली और अब्बासी द्विपक्षीय हितों पर हुई बातचित, आज लौटेंगें पाकिस्तान

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मार्च ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी के बीच सार्क को सक्रिय बनाने के संबंध में विचार–विमर्श हुआ । साथ ही उनके बीच द्विपक्षीय हित और जिज्ञासाओं के संबंध में हुई बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री ओली के राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने दी ।

मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अब्बासी ने ओली को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उपयुक्त समय मिलाकर पाकिस्तान दौरे पर आने का न्योता दिया । अब्बासी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर कल दोपहर को काठमांडू पहुँचे । उनके सम्मान में नेपाली सेना ने सैनिक मंच टुँडिखेल में १९ तोपों की सलामी दी थी ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में पहुँचने वाली टीमें

सैनिक मंच के अतिविशिष्ट कक्ष में प्रधानमंत्री ओली द्वारा अपने समकक्षी का सम्मान किए जाने के साथ प्रधानमंत्री अब्बासी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया था । ज्ञात हो कि इससे पूर्व नेपाल दौरे पर आने वाले राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुखों को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल के अतिविशिष्ट कक्ष में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता था, जबकि इस बार से सैनिक मंच टुँडिखेल में ये सम्मान देना शुरू किया गया है । प्रधानमंत्री ओली ने अब्बासी के सम्मान में कल रात्रिभोज का आयोजन किया । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अब्बासी आज अपनें निजी विमान से पाकिस्तान प्रास्थान करेंगें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *