Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंटेनर शिप में लगी भीषण आग, 23 को बचाया गया; 4 अभी भी लापता

 

लक्षद्वीप (एएनआई)।

 लक्षद्वीप में अगट्टी से 340 समुद्री मील दूर समुद्र में जा रहे एक कंटेनर जहाज में आज लग जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कंटेनर जहाज में 27 क्रू मेंबर सवार थे। जानकारी के मुताबिक कल की घटना में जहाज में एक विस्फोट हो जाने के कारण पूरे जहाज में भयंकर आग लग गई। 23 क्रू सदस्यों को बचाव अभियान में सफलतापूर्वर बचा लिया गया है। वहीं 4 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सर्च अभियान अब भी जारी है।

यह भी पढें   अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उपविदेश मंत्री सारा बी. रोजर्स तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण में

भारतीय तटरक्षक के पीआरओ ने बताया, लापता चारों का पता अब तक नहीं चल पाया है। सर्च अभियान जारी है। भारतीय तटरक्षक बल घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। तटरक्षकों ने कुछ लाइफ बोट्स का पता लगाया है। शुरुआती जांच में पता चला कि सभी लाइफ बोट्स खाली हैं। बचाए गए 23 लोगों में 1 थाइलैंड का नागिरक है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तटरक्षक एमआरसीसी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए टेलीफोनिक सलाह प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय तट रक्षक गार्ड (आईसीजी) ने बताया कि चालक दल के चार सदस्य लापता हैं जबकि शेष को बचा लिया गया है। आईसीजी ने एक बयान में बताया है कि सिंगापुर से स्वेज के रास्ते पर 330 मीटर लंबे मार्स्क होनाम जहाज में मंगलवार रात आग लग गई। जहाज से बोर्ड पर एक विस्फोट होने और आग लगने की सूचना दी गई और तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया। यह जहाज लक्षद्वीप में अगत्ती से 570 किमी (340 समुद्री मील) की दूरी पर था।

यह भी पढें   नेपाल के पर्यटन में सहयोग

बयान में बताया गया है कि तट रक्षक गार्ड को बचाव अभियान के लिए काम पर लगाया गया है। आईसीजी ने बताया कि मर्चेंट शिप एमवी अलएस सिसरो, मार्स्क होनाम जहाज तक रात में करीब 11.25 बजे पहुंची और चालक दल के 23 लोगों को बचा लिया गया। शेष चार लापता हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि आग बेकाबू होने के कारण चालक दल के सदस्यों ने जहाज को छोड़ दिया था। चालक दल के 27 सदस्यों में से जहाज के कैप्टन सहित 13 भारतीय हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *